फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीएड और बीपीएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक बीएड प्रथम और तीसरे सेमेस्टर और बीपीएड प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर हसीन खान ने बताया कि मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी को बीएड और बीपीएड के 12 कॉलेजों का केंद्र बनाया गया है। इसमें 12 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगी। इसमें बाबू शिवपत्तर पीजी कॉलेज रामगढ़ सगड़ी, पंडित नगीना स्मारक कॉलेज जोकहरा लाटघाट, फूलचंद ग्रामीण कॉलेज नरहन खास, श्री केएन सिंह महिला कॉलेज जीयनपुर, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज हरैया, रघुनाथ प्रसाद कॉलेज हरैया, वर्मा श्याम दुलारी कॉलेज रौनापार, श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी, जगदीश नारायण महाविद्यालय रघुपुर, कमलनाथ महाविद्यालय बरोही फतेहपुर, जगदीश नारायण, महेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज रघुपुर खानपुर भगत पट्टी सहित 12 कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें 1135 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा 25 जनवरी तक चलेगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा की तैयारी में डाॅ. दानबहादुर यादव, डाॅ. नितेश कुमार जायसवाल, डॉ. राजेश यादव आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें