सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी गांव के पास मंगलवार को मामूली विवाद में एक युवक पर फायरिंग हुई। गलीमत रही कि उसे गोली नही लगी बल्कि कुछ छर्रे चेहरे पर लगे है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ़ गांव निवासी 38 वर्षीय शिवधनी चौहान पुत्र मेढई मंगलवार की सुबह शौच के लिए गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के कुछ मनबढ़ युवकों से उनका विवाद हो गया। वह विवाद के बाद वह घर से चूड़ा कुटाने के लिए भुवना चट्टी पर जा रहे था। अमुआरी गांव के पास गांव के कुछ युवक उसे अपशब्द कहने लगे। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने असलहे से शिवधनी पर फायर कर दिया। संयोग रहा कि गोली उनके कनपटी को छूती हुई निकल गई। गोली का छर्रा चेहरे पर लगने से शिवधनी घायल हो गए। मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने घायल शिवधनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ भेजा। जहा से उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने कहा कि गोली चलने की बात संदिग्ध लग रही है। अभी तहरीर भी नही मिली है। घटना की जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।