फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरातियों की आतिशबाजी से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली के हीरापट्टी निवासी सेवानिवृत एसआइसी डाॅ. अनूप सिंह मंगलवार की रात 10:30 बजे कमरे में सोने जा रहे थे। तभी केंद्रीय विद्यालय रोड पर बने मैरेज हाल में बरात आई थी। इस दौरान हो रही आतिशबाजी में राकेट की चिंगारी से छत पर बनी झोपड़ी पर गिरी जससे आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और झोपड़ी धू-धूकर चलने लगी। सूचना पर 15 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाया। डाॅ. अनूप कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि बिना मानक के घनी आबादी में तीन-तीन मैरेज हाल खुलने के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। शादी-विवाह के समय म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज दिलों की धड़कने बढ़ा देती है।
विज्ञापन

गेहूं के डंठल में लगी आग, गुमटी जली



मेंहनगर। मेहनगर-विंद्राबाजार मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन के सामने बुधवार की दोपहर गेहूं के डंठल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और सड़क किनारे रखी राजकुमार सोनकर की गुमटी को चपेट में ले लिया। राजकुमार सोनकर अपने निर्माणाधीन मकान के सामने गुमटी रखकर किराना का सामान व नींबू-पानी बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। आग लगने से गुमटी में रखा करीब 20 हजार रुपये का किराना सामान, एक चौकी व दो साइकिल जल गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रमेश झा मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद
गेहूं की डंठल में लगी आग
फरिहा। निजामाबाद तहसील के फरिहा क्षेत्र में उम्मा के पूरा गांव के समीप गेहूं के डंठल में आग लग गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और झाड़-झंखाड़ की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं कुछ किसानों ने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका, जबकि अन्य ने मौके पर लगे ट्यूबवेल चालू कर पानी डालकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग कटे हुए गेहूं की फसल के डंठलों में लगी थी, जो तेज हवा के कारण फैलने लगी। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें