फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अग्निशमन का बेड़ा हुआ और मजबूत, मिलीं चार नई गाड़ियां

विज्ञापन
अ​ग्निशमन विभाग में आईं नई गाड़ियां। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। आग और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग का बेड़ा और भी मजबूत हो गया है। अग्निशमन विभाग को शासन की तरफ से एक 18 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला वाटर बाउजर और ढाई हजार लीटर की तीन छोटे वाहन मिले हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के पास अब तक सबसे बड़ा आठ हजार लीटर पानी की क्षमता वाला दमकल वाहन था। सीएफओ विवेक शर्मा ने बताया कि वाटर बाउजर सहित चार नई दमकल की गाड़ियां मिली हैं। छोटी गाड़ियों में दो ढाई- ढाई हजार लीटर की और एक दो हजार लीटर क्षमता की गाड़ी शामिल हुई है। विभाग के पास अब कुल 10 गाड़ियां हो चुकी हैं। तंग गलियों के लिए दो फायर बुलेट भी है।
चार नई गाड़ियां के शामिल होने से अग्निशमन का दस्ता दोगुना अधिक मजबूत हुआ है। हाल ही में लखनऊ समेत कई स्थानों पर हाल में आग लगने की कई भयावह घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद खासतौर से बड़े शहरों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दमकल गाड़ियां की खेप रवाना की गई। इनमें वाटर बाउजर को भी शामिल किया गया। सीएफओ ने बताया कि हैवी वाटर बाउजर में 18 हजार लीटर पानी स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में पानी खत्म होने के बाद गाड़ियां को दोबारा पानी भरने के लिए लौटना पड़ता था। ऐसे में वाटर बाउजर के सहारे लंबे समय आग को बुझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें