फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी ने शुक्रवार को लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सूर्यदेव ने सुबह से ही रौद्र रूप धारण कर लिया और दिन भर लोगों की हाय तौबा कराकर रखी। गर्मी से बचने के प्रयास में लोग अपने घरों व दुकानों में पंखे और कूलर के नीचे दुबके रहे। दोपहर के समय सड़कें सुनसान रहीं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के कारण लोग दिन के समय धूप में निकलने से कतराने लगे हैं। इसका असर पिछले दो दिनों से बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। जहां बाजार दिन के समय पूरी तरह से सूनी हो जाती है और इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखाई देता है। मौसम शुष्क बनता जा रहा है और गर्मी से बचने के लिए लोग अब आधुनिक उपकरणों का सहारा लेने के लिए विवश होने लगे हैं। हालत यह है कि शुक्रवार को भी दिन के समय खूब गर्मी रही। गर्मी से बचने के प्रयास में लोग या तो अपने घरों में दुबके रहे या फिर अपनी दुकानों में पंखों व एसी के नीचे बैठे रहे। सर्दियों में राहत देने वाली धूप भी अब झुलसाने लगी है। धूप में निकलने से लोग अब पूरी तरह से परहेज करने लगे हैं। मौसम में अचानक से आए इस बदलाव के कारण जहां लोगों के पसीने छूट रहे हैं वहीं किसानों के लिए यह राहत भरा महसूस हो रहा है। किसान मौसम को और गर्म करने की प्रार्थना भगवान से कर रहे हैं तो आम लोग अभी कुछ दिन और गर्मी से राहत चाहते हैं।
विज्ञापन

लू व बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
आजमगढ़। तीखी धूप के साथ चल रही तेज लू लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। बहुत से लोग डिहाईड्रेशन के शिकार भी हो रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि जब भी घर से निकलें भर पेट पानी पीकर निकलें। बाहरी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। जहां तक हो सके तरल पदार्थों को सेवन अधिक से अधिक करें। वहीं लू के साथ ही ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक बिजली की कटौती लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बिजली के उपकरण भी लोगों को राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें