फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पारा 43 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजमगढ़। फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है। शनिवार और रविवार को दिन में पछुआ गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम जानकारों के मुताबिक अभी तीन दिन तक हीटवेव चलने के आसार दिख रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि 15 जून के बाद तेज हवा संग बूंदाबांदी हो सकती है। मानसून के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा लगता है कि 25 जून के बाद मानसून का असर देखने को मिलेगा। उत्तरी और पछुआ हवाओं का ही असर है कि सुबह से ही तपिश बढ़ने लगती है। दोपहर में इतनी तीखी धूप हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को धूप तेज रही। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। सड़क पर बाइक से और पैदल चलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर चल रहे थे। शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। दिन का तापमान रात को भी अपना असर दिखा रहा है। शाम को भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। लोगों का मानना है कि उत्तरी पछुआ गर्म हवाओं की वजह से ही गर्मी बढ़ी है। डॉक्टर रामआशीष सिंह यादव ने कहा कि लोग धूप से बचें। घर से जब भी निकले तो पूरा शरीर ढंक कर निकले। शरीर में पानी की कमी न होने दें और जब भी बाहर जाएं साथ मे पानी भी लेकर चले। बांसी खानों का सेवन कदापि न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें