फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच दो पाली में हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 11026 अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा हुई। कड़े सुरक्षा घेरे में जिले के 51 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। पंजीकृत 23,987 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11,026 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। प्रथम पाली में 12,961 ने परीक्षा दी तो वहीं द्वितीय पाली में 102 परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में कुल 12,859 परीक्षार्थी उपस्थित तो 11,128 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि जनपद में 51 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2022 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 23,987 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 12,961 उपस्थित रहे। जबकि 11,026 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा मे कुल 23,987 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 12,859 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 11,128 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 51 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें