फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सठियावां चीनी मिल के ब्वायलर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। चीनी मिल सठियांव में बिजली उत्पादन करने के लिए सोमवार को ट्रायल किया जा रहा था कि अचानक आवाज के साथ ब्वायलर में आग लगने परिसर अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा उसके पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। चीनी मिल सठियांव में बिजली उत्पादन के लिए लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली का उत्पादन मानक के अनुरूप नहीं हो पा रहा था। हाल ही में ट्रांसफार्मर नया लगा था। नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद बिजली का उत्पादन करने के लिए सोमवार को जैसे ही ट्रायल शुरू किया गया ब्वायलर में आग लग गई। आग लगने के बाद चीनी मिल परिसर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और जो कर्मचारी जहां था वहीं से आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ा। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर आ गया। जीएम लालता प्रसाद सोनकर ने बताया कि कोई क्षति नहीं हुई लेकिन आग नुकसान पहुंचा सकती थी। लेकिन हमारे कर्मचारियों ने साहस से काम लिया और आग बुझाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें