रौनापार थाना क्षेत्र के भदौरा चौक पर रविवार की रात को एक मिठाई की दुकान में संदिग्ध कारणों से आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। भदौरा गांव निवासी बेचु जायसवाल की महुला गढ़वल बांध के पास भदौरा चौक पर मिठाई की दुकान है। बीती रात 11 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलने पर आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदान बेचू जायसवाल ने बताया कि इस घटना में दुकान में रखा फ्रीजर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार सगड़ी रामानुज शुक्ला ने कहा कि इस घटना को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय लेखपाल को भेजकर मूल्यांकन कराया जाएगा।