बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव निवासी अली अहमद ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है।
पीड़ित का आरोप है कि वह मंगरावा गांव के चौराहे पर लोहे की गुमटी रखकर उसमें जनसेवा केंद्र चलाता था। अली अहमद का आरोप है कि रविवार की रात कुछ अज्ञात बदमाश उसके दूकान का ताला तोड़कर काउंटर से नौ हजार रुपये चुरा लिया। इसके बाद दूकान में आग लगा दिया। जिससे दूकान में रखा कंप्यूटर, दो लैपटाप, इंवर्टर, बैट्री, मोबाइल, लेमिनेशन की मशीन, कैमरा आदि तीन लाख का सामान जल गया।