रौनापार थाना के शाहडीह निवासी प्रभु साहनी गांव में ही किराना की दुकान खोल रखा है। बुधवार की रात अज्ञात कारणों से उसके दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपट निकलते ही ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी गई। जब तक दुकान में लगी आग पर काबू पाया जाता तब तक सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। पीड़ित के अनुसार आगामी होली के पर्व को देखते हुए वह अपनी दुकान में लाखों का सामान भरा हुआ था। इस घटना में उसका लाखों का नुकसान हुआ है। संवाद