मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेरी गांव के चौक पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जब तक लोगों को इसकी जानकारी होती और आग बुझाने की कवायद शुरू होती तब तक दुकान में रखा सबकुछ जल कर खाक हो गया। दुकानदार के अनुसार उसका लाखों में नुकसान हुआ है।
फूलपुर कस्बा निवासी विनोद कुमार बरनवाल की कनेरी-भोरमऊ रोड के चौक पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। रविवार की शाम वह दुकान बंदकर घर चले गए। देर रात लगभग 12 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा और सूचना दुकानदार विनोद को दिया। विनोद जब तक भाग कर मौके पहुंचता और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया जाता तब तक दुकान में रखा लाखों का तार, केबल, पंखा, बैट्री समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि जल कर खाक हो गए। पीड़ित के अनुसार दुकान में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया है। दस्से देसे ख का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट के चलते अगलगी की घटना हुई है।