फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में गुमटी जल कर खाक, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
मुबारकपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में गुमटी में लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बा के मुख्य बाजार स्थित सब्जीमंडी के पास गुमटी में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में गुमटी के साथ ही उसमें रखा लाखों का रेडीमेड कपड़ा जल कर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार जब घटना की जानकारी हुई तो वह भाग कर मौके पर पहुंचा। नगर पालिका मुबारकपुर के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकानदार का लाखों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अजीज अख्तर पुत्र शकील अहमद सब्जीमंडी के पास गुमटी में रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखा था। दो गुमटियों में दुकान संचालित की जाती थी। जिसे अजीज के साथ ही उसका भाई भी देखता था। शनिवार की देर शाम दोनों भाई अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। सुबह छह बजे के लगभग आसपास के लोगों ने गुमटी से धुआं उठता देखा तो सूचना अजीज को दिया। सूचना पर अजीज भाग कर मौके पर पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी डाल कर आग बुझाने की कवायद शुरू हुई। नगर पालिका परिषद द्वारा पानी भरा टैंकर उपलब्ध कराया गया, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दोनों गुमटियों के साथ ही उसमें रखा लाखों का माल जल कर राख हो चुका था। अजीज अपनी गुमटी में संचालित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में इन दिनों ठंड के मौसम को देखते हुए ऊलेन कपड़ों व जैकेट का भी पूरा स्टॉक भर रखा था। अगलगी की इस घटना में अजीज के दुकान के आसपास स्थित दो अन्य दुकानों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें