फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो मड़ई में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा के सुलोचन का पुरा स्थित आवासीय मंडई में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें दो ग्रामीणों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने से शिवचंद पटेल और रामप्रसाद के आवासीय घरों में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय घर में मौजूद अनाज, कपड़े, बर्तन व अन्य जरूरी सामान आग की भेंट चढ़ गए। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें