एनसीआर में कोहरा का सिलसिला जारी है जिसके चलते शनिवार को कैफियात डाउन ट्रेन (12226) तीन घंटा दस मिनट विलंब से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब कि उसका सही टाइम पहुंचने का 10:55 है। इसके चलते आजमगढ़ से बनकर जाने वाली कैफियात अप (12225 ) अपने निर्धारित समय से एक घंटा दस मिनट विलंब से रवाना हुई जबकि उसे 4 :30 बजे रवाना होना था। ठंड में ट्रेन के लेट लतीफ होने के चलते खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हो रही है। कैफियात के लेट चलने से खुरासन रोड, सरायमीर और आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई।