फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कपड़ा व्यवसायी के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
28 मेंहनगर में लगी आग से जले कपड़े। संवाद
विज्ञापन
मेहनगर। कस्बा के निरंजन मार्केट में शनिवार की देर रात्रि कपड़ा व्यवसायी प्रदीप के गोदाम में आग लग गई। रात में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना व्यवसायी को दी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात्रि गोदाम से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से कपड़ और कीमती सामान जल गए। स्थानीय लोगआग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने मिट्टी और बालू फेंककर काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित कपड़ा व्यवसायी प्रदीप ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें