फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कबाड़ की दुकान में लगी आग, कई मकान प्रभावित

विज्ञापन
10 नगर कोतवाली के बदरका मुहल्ले में लगी आग के बाद मौके पर पहुंचा दमकल, लोगों की भीड़। श्रोत-वीड
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ला स्थित एक कबाड़ की गोदाम में मंगलवार रात लगभग 8:15 बजे भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास की चौकियों से फोर्स बुलाया गया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के मकानों की दीवारें और छतें दरकने लगीं।
विज्ञापन

कबाड़ गोदाम मालिक पिन्टू ठठेरा निवासी अनंतपुरा बताया गया है। गोदाम में कागज, प्लास्टिक, शराब की बोतलें, टायर सहित ज्वलनशील पदार्थ भरे थे, जिससे रह-रहकर विस्फोट हो रहे थे। जांच में सामने आया कि यह गोदाम पिछले तीन वर्षों से बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था और विगत वर्ष भी यहां आग लग चुकी थी। इस मामले में नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने आरोपी पिन्टू ठठेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

10 नगर कोतवाली के बदरका मुहल्ले में लगी आग के बाद मौके पर पहुंचा दमकल, लोगों की भीड़। श्रोत-वीड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें