फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर का निर्देश

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज में बनाए गए यूपी बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम में परीक्षा पर निगरानी रख? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले ही दिन मंगलवार को देवदास जनता इंटर कालेज समेंदा के केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। जेडी ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि परीक्षा के दौरान प्रबंधक कंप्यूटर आपरेटर का आईकार्ड बनवा कर विद्यालय में मौजूद थे।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक एपी वर्मा ने मंगलवार को सुबह की पाली में देवदास जनता इंटर कालेज समेंदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक तुषार सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में विद्यालय पर थे। केंद्र व्यवस्थापक अशोक सिंह ने उनका कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में आईकार्ड भी बनाया हुआ था। जेडी ने कहा कि बोर्ड के नियमों के तहत परीक्षा के दौरान प्रबंधक विद्यालय पर नहीं मौजूद रह सकता है। ये अनुचित साधनों का निवारण अध्यादेश 1998 के तहत गलत है। जेडी ने इस अधिनियम के तहत केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ सिधारी थाने पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र प्रेषित कर दिया गया। जेडी ने बताया कि सुबह पांच परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान तैनात किए गए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। ऐसे 28 शिक्षकों को चिन्हित कर एक दिन का वेतन/मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें