फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ज्ञानवापी मामले में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 30 May 2022 10:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

ज्ञानवापी सर्वे को लेकर पूरे देश में माहौल बदला हुआ है। वहीं सोशल साइट्स पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई लोगों को भावनाओं को भड़का न सके। बावजूद इसके असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने पर तुले हुए हैं। ऐसा ही मामला फूलपुर कोतवाली में सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी सर्वे को लेकर पूरे देश में माहौल बदला हुआ है। वहीं सोशल साइट्स पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई लोगों को भावनाओं को भड़का न सके। बावजूद इसके असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने पर तुले हुए हैं। ऐसा ही मामला फूलपुर कोतवाली में सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व एक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित की जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मो. उमर, मो. इब्राहिम निवासी चमावा थाना फूलपुर व नफीस हैदर खां निवासी दक्खिन पट्टी थाना बक्शा जनपद जौनपुर का एक ग्रुप मिला।

जो दूसरे धर्म के लोगों के प्रति विद्घेष पूर्ण कार्य से धार्मिक विश्वासों का अपमान एवं उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम कर रहे हैं। इनके द्वारा फेसबुक पर ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में हिंदू धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणी प्रसारित की गई है। इस संबंध में तमाम हिंदुओं ने थाने पर फोन कर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने फूलपुर कोतवाली के चमावां गांव निवासी मो. उमर और नफीस अहमद खान गांव दक्खिनपट्टी थाना बक्सा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फूलपुर कोतवाली के चमावां गांव निवासी इब्राहिम फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें