फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अगवा कर जबरन शादी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर अगवा कर जबरन शादी कराने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने भुड़कुड़ा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वाराणसी में कोचिंग करती थी। इसी दौरान चकिया (चंदौली) के पकड़ी गांव निवासी रंजीत पाठक मोबाइल के माध्यम से उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को आरोपी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे जबरन अगवा कर लिया और मंदिर में ले जाकर आर्य समाज में शादी करा ली। पीड़िता ने बताया कि वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ रह रही है। इस मामले में पहले से ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि अब आरोपी प्राथमिकी वापस लेने और अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें