फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और 614 सिलिंडरों की कालाबाजारी में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
मेंहनगर में पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पकड़ा। संवाद
विज्ञापन
अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और 614 सिलिंडरों की कालाबाजारी में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

आजमगढ़। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए निरीक्षण अभियान के दौरान अवैध गैस रिफिलिंग और एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया। दो अलग-अलग मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दुकानदार संजय कुमार ठठेर और एजेंसी संचालक विनोद कुमार यादव और कर्मावती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि छापा मारने की कार्रवाई में मेंहनगर क्षेत्र निवासी दुकानदार संजय कुमार ठठेर घरेलू गैस सिलिंडरों से रिफिलिंग नोजल (बांसुरी) से छोटे सिलिंडरों (पेट्रोमैक्स) में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते मिले। ये गैस वितरण नियमों का उल्लंघन है। मौके से 14.2 किलोग्राम के चार घरेलू गैस सिलिंर, पांच किलो के तीन छोटे सिलिंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त कर ली गई। इस मामले में मेंहनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में लेदौरा इंडेन ग्रामीण वितरक पर बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि वितरक घरेलू और कॉमर्शियल गैस के कुल 614 भरे सिलिंडरों की कालाबाजारी की गई थी। मौके पर गोदाम में उपलब्ध घरेलू और कॉमर्शियल सिलिंडरों को जब्त कर चकमाली इंडेन सर्विस तहबरपुर के प्रबंधक की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दिया गया। इस मामले में वितरक विनोद कुमार यादव और उनकी पार्टनर कर्मावती देवी के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें