आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने सपा संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें अतुल सिंह अमिलिया नामक व्यक्ति को आरोपित किया गया है।
मामले को लेकर बृहस्पतिवार को सपाइयों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा था और मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। एसपी के एफआईआर के निर्देश दिए थे। शहर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।