फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आजमगढ़ में 84 लोगों पर FIR, शव रख जाम किया था सड़क; विवाद के बाद युवक की हुई थी माैत

Fri, 10 Jan 2025 12:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ के पवई-कलान मार्ग पर शव रख चक्काजाम कर रहे लोगों से पुलिस ने बातचीत की। परिजनों की मांग पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने भी चक्काजाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र की पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव के लोगों ने बुधवार की सुबह पवई-कलान मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया ही साथ में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदार ने लालू को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की। इसके बाद घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही।

पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे न्याय दिया जाए।

थानाध्यक्ष फूलपुर, सरायमीर, पवई व एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र नरायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाया और परिजनों के कहने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर परिजनों को कॉपी सौंप दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर परिजनों ने दो घंटे बाद जाम को समाप्त कर दिया।

वहीं, इस मामले में पुलिस ने सड़क पर जाम लगाने को लेकर शनिदेव, सुरेंद्र, मुंशीलाल, रामदवर, रोहित, श्रीपति, गीता, शुभम, अभिषेक तिवारी, दीपक, विनोद, रोहित, रंजना, ममता व 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें