फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीजे प्रतियोगिता कराने में पांच पूजा समितियों के अध्यक्ष समेत दस पर प्राथमिकी

विज्ञापन
निजामाबाद में तेज ध्वनी में डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने वाहन को किया सीज। संवाद
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाने और प्रतियोगिता आयोजित करने के मामले में निजामाबाद पुलिस ने पांच पूजा समितियों के अध्यक्ष अध्यक्ष गौतम कुमार, रामजीत, नीरज तिवारी समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को सीज कर 32 बड़े साउंड बॉक्स समेत डीजे के भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए हैं। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दो नवंबर की रात ग्राम रघुनाथपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न पूजा समितियों की ओर से डीजे प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी।
इसके लिए बड़े-बड़े पिकअप वाहनों पर क्षमता से अधिक साउंड सिस्टम लगाए गए थे। डीजे संचालक देर रात तक तेज आवाज में प्रतियोगिता करा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने कई बार आवाज कम करने के लिए कहा, लेकिन आयोजकों और संचालकों ने निर्देशों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

सड़क पर प्रतिमाओं को रोककर विसर्जन रोकने की धमकी देते हुए तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे बच्चों, बीमारों, बुजुर्गों और आम लोगों को परेशानी हो रही थी।
उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने बाल नवयुवक संघ दल के अध्यक्ष गौतम कुमार, आदि शक्ति नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष रामजीत, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष नीरज तिवारी, नवयुवक आजाद दल के अध्यक्ष अजय कुमार यादव और श्री आदि शक्ति नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष राकेश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।
00
डीजे संचालकों और वाहन चालकों को भी बनाया आरोपी
पुलिस ने डीजे संचालक उमाकांत यादव, पिकअप चालक अंगद कुमार निवासी मैनी और दूसरे पिकअप के चालक व संचालक सतीश प्रजापति निवासी रानी की सराय को भी प्राथमिकी में शामिल किया है। पुलिस ने मौके से तीन एम्पलीफायर, 32 बड़े साउंड बॉक्स, 14 स्पीकर, तीन माइक, 17 मशीन, 14 लेजर लाइट, दो मिक्सर, एक इक्वालाइजर, तीन एसआरपी लाइट, तीन स्टेबलाइजर, नौ बोर्ड, एक तख्त, दो मेज और तीन स्टैंड फैन बरामद किए। दोनों पिकअप वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें