फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर मौन प्रदर्शन करेंगे वित्तविहीन शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की होने वाली शिक्षा शिक्षक बचाओ आग्रह आंदोलन की तैयारी को लेकर रैदोपुर स्थित महासभा कार्यालय पर बैठक हुई। निर्णय हुआ कि महासभा के जिलाध्यक्ष डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक मौन धारण कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पूरी व्यवस्था चौपट हो जाने से अभिभावक बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। कहा था कि वित्तविहीन (सेल्फ फाइनेंस) यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई व विश्वविद्यालय से संबद्ध विद्यालय अपने शिक्षकों को वेतन दे पाने में असमर्थ हो गए हैं। महासभा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मौन धरना करेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। हरिलाल यादव, अच्युतानंद त्रिपाठी, महादेव यादव, भक्कू सिंह, विजय बहादुर सिंह, शशिकांत यादव, राजवीर सिंह, अमरनाथ सिंह, अंशुमन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें