फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में ट्रक से कुचलकर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर बाजार के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर एक फाइनेंस कंपनी के यूनिट मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस जेल से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद निवास योगेंद्र यादव (35) पुत्र नंदलाल सिधारी स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में यूनिट मैनेजर के पद पर तैनात था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से योगेंद्र अपने घर गया था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से पुन: काम पर लौट रहा था। जैसे ही गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर बाजार के पास पहुंचा उसकी बाइक गड्ढे में घुस गई और वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। तभी उधर से गुजर रहा ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। योगेंद्र की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें