काजी गन हाऊस का संचालक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय के नेतृत्व में टीम ने 50 हजार के इनामी अभियुक्त सैय्यद काजी अरशद को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंदूरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम काजी अरशद को लेकर काजी गन हाऊस पहुंच गए।
ताला खोला गया और फिर एसडीएम सदर व सीओ सिटी के नेतृत्व में जांच की कवायद शुरू कर दी गई। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि काजी गन हाऊस का रिन्यूअल नहीं हुआ है। जिसके चलते उसके स्टॉक व बेचे गए कारतूस आदि के मिलान की कवायद सोमवार को शुरू कर दी गई है। विवेचना के बिंदु के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।