फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी, पंजाबी गीतों से किया मनोरंजन

Thu, 29 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर स्थित न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फिल्मी और पंजाबी गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव रहे।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अनुशासित रहकर कार्य करने की सीख मिलती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी।

इसी क्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत से लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। उन्होंने हास्य लघु नाटिका से लोगों को लोटपोट कर दिया। संचालन प्रधानाचार्य वंदना चौरसिया किया। अंत में प्रबंधक चंद्रिका यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बाबा पठान, संदीप, सुरेश कुमार मोदनवाल, डा. मनोज यादव, शाबान, राजेश, सूफियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें