चिकित्सा विभाग की समीक्षा में सीएमओ को अवैध चिकित्सालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभापति ने कहा कि चिकित्सालय आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग न करें और मरीजों से केवल वास्तविक इलाज का भुगतान लें।
लोक निर्माण विभाग को जनप्रतिनिधियों के सड़क संबंधी प्रस्तावों को तत्काल शासन को भेजने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों का शीघ्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। जल निगम (ग्रामीण) से पाइपलाइन के लिए काटी गई सड़कों की मानक के अनुरूप मरम्मत और सीडीओ को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा।
पीएम और सीएम आवास योजना के तहत सदस्यों के प्रस्तावों का सत्यापन कर निस्तारण की हिदायत दी गई। लघु सिंचाई विभाग को 2021-25 के दौरान फ्री बोरिंग की ब्लॉकवार सूची 15 दिन में समिति को देने और खराब नलकूपों की रिबोरिंग कर चालू करने का निर्देश दिया। डीसी मनरेगा को जेसीबी से कार्य कराने वाले प्रधानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मनरेगा के तहत गरीबों को रोजगार सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी।
बैठक से पूर्व सभापति और सदस्यों ने कुंवर सिंह उद्यान में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी हेमराज मीना, सीडीओ परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीसी मनरेगा, डीएसटीओ, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और सभी जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।