फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी समारोह के दो दिन बाद मारपीट, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में 25 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान आए युवकों के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद रविवार को आक्रोशित युवकों ने लड़की के पिता के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर में शादी समारोह के दौरान कुछ युवक बिना निमंत्रण के पहुंचे। नशे में धुत युवकों ने गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की।
परिजनों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और शादी संपन्न कराई। घटना से नाराज युवकों ने लड़की के पिता पर हमला कर दिया। पीड़ित के बेटे मृत्युंजय निषाद ने बताया कि 27 अप्रैल को उनके पिता हलवाई और टेंट वालों का भुगतान करने जा रहे थे, तभी जितेंद्र कुमार और अन्य ने घेरकर मारपीट की। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी आजमगढ़ शैलेंद्र लाल ने बताया कि मामले में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें