एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ को सूचना मिली कि जाकिर मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में छिपा है। इसके बाद टीम में शामिल उनि जावेद आलम सिद्दीकी, उनि. चन्द्रप्रकाश मिश्र, हेड कांस्टेंबिल मृत्युंजय सिंह, यशवंत सिंह व कांस्टेबिल कुम्भदेश कुमार ने 30 जून को दोपहर 12.20 बजे विक्रोली स्थित पार्क साइट थाना क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा।
पूछताछ में जाकिर ने बताया कि वह नगालैंड में कोयला खदान का काम करता था और व्यवसाय में नुकसान होने के बाद भागकर मुंबई में छिप गया था। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश के हरदा जनपद में भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसटीएफ टीम द्वारा की गई इस गिरफ्तारी से एक लंबे समय से वांछित चल रहे बड़े ठग के खिलाफ कार्रवाई संभव हो सकी है। बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर आजमगढ़ लाया गया है। अब आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।