पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024-25 बृहस्पतिवार को शहर के शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने परीक्षा का निरीक्षण किया। वहां सब कुछ ठीक ठाक मिला। तो प्रथम दृष्टया परीक्षा की सुचिता एवं व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। शिब्ली कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 1500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा के दौरान परिसर में भ्रमण करते रहे।