शहर के मुख्य चौक पर पिचकारी खरीदारी कर टेस्टिंग करता बच्चा।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में प्रेम व भाईचारा का पर्व होली की पूर्व संख्या पर रविवार को जमकर हुड़दंग हुई। इस दौरान लोगों ने अबीर गुलाल लगाया और गले मिलकर एक-दूसरे दे रहे थे। शहर से लेकर गांवों तक देर शाम तक युवा वर्ग डीजे बजाकर गानों पर थिरका।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार होली की पूर्व संध्या पर कस्बे में होली के हुड़दंग की धूम रही।रंगों में सराबोर होली की उमंग और मस्ती में चूर डीजे की धुन पर युवा मन खूब उमड़ा। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जोगीरा की टोली के पहुंचते ही युवा झूमने लगे। होली खेलत रघुवीरा ब्रज में, होली खेलत गीत से वातावरण होली के रंग में सराबोर हो उठा है। शाम होते-होते कस्बा होली के रंग में पूरी तरह से रंग गया। वहीं शराब के ठेके पर एक दिन पूर्व ही लोगों ने अपना-अपना स्टाक जमा कर लिया था। शराब की दुकानों व मांसाहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार होली की पूर्व संध्या पर फूलपुर और उसके आस- पास के बाजारो में खूब हलचल रही। हर किसी के दिल दिमाग पर होली का खुमार चढ़ कर बोल रहा था। इस दौरान लोगों ने अबीर गुलाल खरीदने के साथ अग्रिम होली की बधाई भी दी। नगर में शाम को खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। रोडवेज, शंकर तिराहा, माहुल मोड़ व स्टेशन रोड आदि स्थानों पर पर ठेले पर फलों की अच्छी खासी बिक्री हुई। शंकर तिराहा, माहुल मोड़ व मुंडियार आदि स्थानों पर पीएसी की तैनाती की गई है।