फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में जम कर हुई मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठियां चलीं और धारदार हथियार के प्रयोग किए गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार दौलतपुर गांव में शनिवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से 56 वर्षीय रामशब्द पुत्र रामसमुझ और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मेंहनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामशब्द की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थानाक्षेत्र के जमालपुर गांव में भूमि विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ कर हमला बोल दिया। धारदार हथियार का प्रयोग कर सुबहान पुत्र शहजाद निवासी चिवटहीं, सूफियान पत्नी सुबेदार और उसकी पुत्रियां नाजो और सदफ घायल हो गईं। घायलों को पीएचसी मोहम्मदपुर लाया गया, जहां सूफियान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें