फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए क्षेत्रों में मिल रहे बुखार के मरीज, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बा में डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तीन मुहल्लों से आगे निकलते हुए अब नए क्षेत्रों से भी बुखार के मरीज सामने आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को कुल 19 नए मरीज सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे। जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कस्बे में डेंगू को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सतर्क है। सीएचसी के चारों वार्ड डेंगू के गंभीर मरीजों के लिए सुरक्षित कर दिए गए हैं। बुखार पीड़ितों का आंकड़ा अब 300 के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से मुबारकपुर कस्बा में बुखार कहर बरपा रहा है। पूरा सोफी, हैदराबाद मुहल्ले में शायद ही कोई घर हो जिसमें बुखार का कोई रोगी न हो तो वहीं पूरा बाग में भी कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को इन तीनों मुहल्लों के आसपास के रहने वाले भी बुखार से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंचने लगे हैं।
जिससे लग रहा है कि बुखार का संक्रमण अब धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। बृहस्पतिवार को सीएचसी पर कुल 19 की संख्या में नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं इससे कहीं अधिक मरीज प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही अब तक बुखार पीड़ितों की संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है तो वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी इतने ही मरीज इलाज करा रहे होंगे। जिसका कोई सरकारी आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। प्रभावित मुहल्लों में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों को अब डेंगू का संक्रमण डराने भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें