फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब ऐप से मिलेगी खाद, टोकन-ओटीपी से होगी बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ऐप से मिलेगी खाद, टोकन-ओटीपी से होगी बुकिंग
विज्ञापन

चक्रपानपुर। किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने और उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत सोमवार को रानी की सराय ब्लाक सभागार में फुटकर उर्वरक विक्रेताओं, सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि नई व्यवस्था में किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने की जरूरत नहीं होगी। किसान एफएफएस ऐप के माध्यम से अपनी फसल और जरूरत के अनुसार उर्वरक की अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद टोकन नंबर जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोकन नंबर के जरिए किसान ऐप में लॉगिन करेंगे। इसके लिए आधार कार्ड या फार्मर आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी सत्यापन के बाद किसान अपनी फसल और रकबे के अनुसार उर्वरक की मात्रा तय कर सकेंगे। इसके बाद निर्धारित नजदीकी उर्वरक विक्रेता से खाद प्राप्त की जा सकेगी। कार्यशाला में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), विकास अधिकारी (कृषि), मास्टर ट्रेनर सौरभ कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सर्वेश सिंह और इफको के क्षेत्र प्रबंधक विवेक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें