कैफी आजमी गर्ल्स कालेज में सेमिनार को संबोधित करते वक्ता। संवाद
कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेजवा में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसिलिंग सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में विभिन्न कॅरिअर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया।
सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने कहा कि प्रतिस्पर्धी युग में कॅरिअर की स्पष्ट योजना बनाना सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि, योग्यता और आत्मविश्वास के आधार पर कॅरिअर चुनने की सलाह दी।
जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गौड ने प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने स्टार्टअप्स और स्वरोजगार के विकल्पों पर भी विस्तार से बात की। अनुदेशक आंशु और अवधेश ने रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर मिजवां सोसायटी के वरिष्ठ प्रबंधक सलीम खान मौजूद रहे। उप प्रबंधक मनोज कुमार भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्या शीला यादव और उप प्रधानाचार्या शेख समीना आजमी, सुधीर, पंकज चतुर्वेदी, लल्लन प्रजापति और प्रकाश आदि उपस्थित थे।