मासूम बच्ची के ड्यूटी करने आई बस परिचालक अंजली चौरसिया।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रोडवेज प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को छह महीने पहले डिलेवरी हुई एक महिला परिचालक की ड्यूटी प्रवासियों को लेकर जाने वाले बस में लगाने पर हो हंगामा हुआ। महिला परिचालक अपने छह माह के बच्चे को लेकर ड्यूटी करने पहुंची थी। बाद में साथी परिचालकों के विरोध पर उसकी ड्यूटी कटी। सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज की अंजली चौरसिया परिवहन निगम में परिचालक हैं। उनका बच्चा अभी मात्र छह माह का है। बसों के बंद रहने से अभी उसकी ड्यूटी नहीं लग रही थी। बृहस्पतिवार को रोडवेज प्रशासन ने उसकी ड्यूटी लगा दी। अंजली ने अपने छह माह के बच्चे की दुहाई भी दी लेकिन उसे दो दिन कम से कम ड्यूटी करने को कहा। बच्चा घर पर काफी रो रहा था, जिस पर परिवार के लोग बच्चे को लेकर स्टेशन पर पहुंचे। मां की गोद में आने के बाद ही बच्चा शांत हुआ। इस बात की जानकारी जब महिला परिचालक के साथियों को हुई तो सभी ने रोडवेज प्रशासन से गुहार लगाई। सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तब रोडवेज प्रशासन ने महिला परिचालक की ड्यूटी काटी।