आजमगढ़। भंवरनाथ मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का मंगलवार को पूर्णाहुति, हवन-पूजन, भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया।
कथा के अंतिम दिन संत सर्वेश महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई। संत सर्वेश महाराज ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है और समाज को इस कुरीति से दूर रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अध्यात्म की ओर अग्रसर होने का आह्वान करते हुए कहा कि कथा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नैतिक जीवन का संदेश देना भी है। अंत में कार्यक्रम के आयोजक अनिल सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान श्रवण मेटा, हरिवंश सिंह, अजय उपाध्याय, इंदल उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा, गोकुल सिंह आदि रहे। संवाद