फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परीक्षार्थी के बच्चे को महिला कांस्टेबलों ने पिलाया दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मां तो आखिर मां होती है। उसका दिल भी अपने बच्चों के अलावा दूसरे के बच्चों को मुश्किल में देखकर पसीजता है। इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जहां दो महिला कांस्टेबलों ने भूख से रोते बिलखते नवजात बच्चे को दूध पिलाकर चुप कराया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए दूध पिलाने वाली महिला कांस्टेबल सुधा सिंह और अनीता मिश्रा की ऐसी ममता को सलाम किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में शनिवार को 11 केंद्रों पर हुई। शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के एसकेपी इंटर कॉलेज में भी लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहां एक महिला परीक्षा देने आई थी। उसके साथ एक नवजात बच्चा भी था। बच्चे की मां पुलिस परीक्षा दे रही थी। घर से आए परिजन नवजात को चुप नहीं करा पा रहे थे। वह तेज-तेज से रोने लगा। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल सुधा सिंह और अनीता मिश्रा बच्चे को रोता देखकर खुद को रोक नहीं पाई और गोद में उठा लिया। दोनेां ने बच्चे को दुलार कर दूध पिलाया। इससे बच्चा चुप हो गया। वहां मौजूद लोगों ने महिला कांस्टेबलों के इस कार्य की सराहना की। साथ ही मां की ममता की मिसाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें