फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व पर एक-दूसरे की भावनाओं का करें सम्मान

Wed, 23 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र का लोहरा गांव बकरीद पर्व को लेकर जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहरा में पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने दोनों समुदायों से एक दूसरे की भावना का सम्मान करने की अपील की। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मिल-जुलकर पर्व मनाएं। एसपी आकाश कुल्हरी नें कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक शफीकुर्रहमान, एसडीएम सदर अशोक कुमार सिंह, सीओ सदर एमए सिद्दीकी, थाना अघ्यक्ष बृजेश यादव, चौकी इंचार्ज राजीव यादव, डी के पाठक, रेयाज खान, सलीम, सद्दल यादव उपस्थित थे।
उधर, कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की देर रात अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन की तैयारियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुबारकपुर : पुलिस चौकी परिसर में हुई बैइक में पर्व के दौरान बिजली और पानी की समस्या की तरफ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। सीओ सदर  मु. असलम सिद्दीकी ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों पर्व को अनुशासन  स्थापित करते हुए मनाना चाहिए। मेजवां : फूलपुर कोतवाली परिसर में तहसीलदार पं. शिवसागर दूबे की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पुराने शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की मांग की गई।

सीओ एस के सिंह ने लोगों से पर्वो को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। मेहनगर : थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की  बैठक हुई। जिसमें दोनों संप्रदाय के लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें