फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी संग दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 12 अगस्त को थाने में तहरीर देकर अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया था कि 11 अगस्त को पिता का पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पिता मुझे ननिहाल छोड़ने की बात कहते हुए घर से लेकर निकले और शहर स्थित एक लॉज पर ले गए। लॉज के एक कमरे में पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दिया। मुखबिर की सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस ने सोमवार को पिता को सोफीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर लिया। पुलिस के अनुसार पिता शातिर अपराधी है। उस पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें