फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ्ा रिश्तेदारी में गए बालक की हत्या

Wed, 14 Oct 2015 12:44 AM IST
आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ रिश्तेदार के घर गए बालक की सोमवार की रात हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसकी लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर अहरौला थाने के हमीदपुर गांव के ईंट भट्ठे के पास मिली। उसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पिता से तहरीर लेकर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के मेहियापार गांव निवासी नबी हसन सोमवार की शाम अहरौला थाने के शाहपुर सारैन गांव निवासी जौबाद हसन के घर गया था। उसके साथ दस वर्षीय बेटा सलमान भी था। इन दोनों को किसी खास मौके पर बुलाया गया था। रात करीब आठ बजे सलमान भोजन करने के बाद लघुशंका करने घर से बाहर निकला।

इसके बाद वापस नहीं लौटा। सलमान के गायब होने पर रिश्तेदार के घर वाले उसे ढूंढने लगे। मंगलवार की सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर हमीदपुर गांव में स्थिति पुराने ईंट भट्ठे के पास उसकी फेंकी गई लाश मिली। सलमान के गले पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर नबीहसन मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त सलमान के रूप में की।
विज्ञापन


सलमान दो भाईयों में छोटा था। वह कक्षा चार में पढ़ता था। उसकी मौत से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। एसओ अहरौला विजय प्रताप यादव ने बताया कि नबीहसन की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले को लेकर गांव में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें