मुबारकपुर थाना अंतर्गत ग्राम लोहरा निवासी सदरुद्दीन ने बृहस्पतिवार को अपने बहू के खिलाफ एसपी को आनलाइन पत्र भेजा। सुरक्षा की गुहार लगाई।
82 वर्षीय सदरुद्दीन ने भेजे गए पत्र में बताया कि मेरे तीन पुत्र है। जफरे आलम उर्फ टीपू, इफ्तेखार और मुहम्मद आरिफ है। जफरे आलम की संगत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से होने के कारण मैंने उसे घर से निकाल दिया था। वह स्वयं ही अपनी शादी किया। जफरे आलम की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी मेरे घर आने लगी। उसने मेरे मृत पुत्र की पत्नी होना बताया। जिसके कारण मैंने उसे घर में शरण दी। इसके बाद से ही वह जमीन में अपने हिस्से की मांग करने लगी। वह घर में कब आती है और कब जाती है, परिवार का कोई व्यक्ति नहीं जानता है। जायदाद उसके नाम नहीं किए जाने और उसकी गतिविधि पर रोक लगाए जाने पर वह परिवार के लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वह कभी भी मेरे परिवार के साथ अप्रिय घटना घटित करवा सकती है। सदरुद्दीन ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।