फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटी के ससुराल जा रहे पिता की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली के गौरा बसंतपुर गांव के पास सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से अनिरुद्ध सिंह (51) निवासी कुसमहरा आजमगढ़ की मौत हो गई। वे सोमवार की सुबह अपनी बेटी प्रीती सिंह के ससुराल अहिरौली के कुर्कीडीहा जा रहे थे। वे बस से कटेहरी बाजार पहुंचे। वहां से पैदल बेटी के गांव जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे बेटी के गांव से डेढ़ किलोमीटर पहले गौरा बसंतपुर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अकबरपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें