कटेहरी। अहिरौली के गौरा बसंतपुर गांव के पास सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से अनिरुद्ध सिंह (51) निवासी कुसमहरा आजमगढ़ की मौत हो गई। वे सोमवार की सुबह अपनी बेटी प्रीती सिंह के ससुराल अहिरौली के कुर्कीडीहा जा रहे थे। वे बस से कटेहरी बाजार पहुंचे। वहां से पैदल बेटी के गांव जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे बेटी के गांव से डेढ़ किलोमीटर पहले गौरा बसंतपुर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अकबरपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद