फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटी के घर जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली तिराहे पर बाइक से पुत्री के घर जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मां का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र में खड़कपुर गांव निवासी राजेश सिंह (50) पुत्र स्व. रामानंद सिंह बृहस्पतिवार की रात 10 बजे अपने निवासा भीटी मऊ से बाइक लेकर अपने पुत्री के घर रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर गांव जा रहे थे। वह बैठौली तिराहे पर पहुंचे ही थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। राजेश कोलकाता में एक निजी कंपनी में रहकर काम करते थे। 12 दिसंबर को तिलक के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। मृतक के दो पुत्र एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें