फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पुत्र पर किया टांगी से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बऊआपार गांव में मंगलवार की शाम पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने पुत्र पर टांगी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बऊआपार गांव निवासी रामनाथ मंगलवार की शाम घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पुत्र जोगेंद्र राजभर (35) कहीं से घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में पिता-पुत्र के बीच का विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के साथ ही हाथापाई भी होने लगी। इसी दौरान पिता रामनाथ घर में रखा लकड़ी काटने वाला टांगी पा गया और उसी से पुत्र जोगेंद्र पर प्रहार कर दिया। टांगी से हमले में पुत्र जोंगेद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें