फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घाघरा में डूब कर बाप-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के उत्तर में बहने वाली घाघरा में नदी में डूब जाने से बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र की मौत हो गई।पुलिस ने नदी से दोनों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। डूब रहे पुत्र को बचाने के दौरान पिता की भी डूब कर मौत हुई। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव के झगरहवा का पुरवा निवासी किशन (12) पुत्र सुनील बृहस्पतिवार को दिन में लगभग दो बजे घाघरा नदी किनारे शौच के लिए गया था। पानी छूने के दौरान वह नदी में गिर पड़ा और डूबने लगा। पास में मौजूद पिता सुनील (35) बेटे को बचाने के प्रयास में नदी में कूद पड़ा और वह भी डूबने लगा। जब तक लोग दोनों को बचा पाते तब तक दोनों नदी की जलधारा में समा गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस दौरान किसी ने सूचना पुलिस को भी दे दी। पुलिस के पहुंचते ही नदी में डूबे पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में दोनों का शव नदी से बरामद कर लिया गया। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सुनील दो पुत्रों का पिता था, जिसमें एक पुत्र की भी डूब कर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, सुनील के घर पर पास पड़ोस के लोग जुट गए। घर पर महिलाओं के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। महिलाएं घर की औरतों को संभालने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें