फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब जिला अस्पताल में होगी डॉक्टरी की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भी अब पीजीआई की तर्ज पर डॉक्टरी की पढ़ाई होगी। शासन के निर्देश पर नए सत्र से डिप्लोमा कोर्स डीएबी की शुरूआत होगी। प्रथम चरण में सर्जरी, आर्थो व मेडिसिन की कक्षाएं शुरू होगी। जिसकी तैयारियों में जिला अस्पताल प्रशासन जुट गया है।प्रभारी एसआईसी डॉ. रीता दुबे ने बताया कि एनएचएम के तहत इसकी शुरूआत जिला अस्पताल में होने जा रही है। मेडिसिन, आर्थो व सर्जरी के विभाग चिह्नित कर दिए गए है। विभागाध्यक्षों की भी तैनाती कर दी गई है। जिला अस्पताल में शुरू हो रहे डॉक्टरी की पढ़ाई के नोडल डॉ. वीके श्रीवास्तव को बनाया गया है। वहीं डॉ. एलजे यादव मेडिसिन विभाग के, डॉ. कन्नौजिया सर्जरी के व डॉ. पीबी प्रसाद आर्थो के विभागध्यक्ष बनाए गए है। बीते 13 व 13 मई को एनएचएम के मंगल सिंह यादव ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद शासन ने यहां डीएनबी (डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड) के तीन वर्षीय कोर्स को शुरू करने को हरी झंडी दिया है। इसके बाद ही विभागध्यक्षों की तैनाती के साथ ही विभाग के लिए कक्षों चिन्हित कर लिया गया है। जिसे कोर्स के संचालन के लिए व्यवस्थित कराया जा रहा है। लाइब्रेरी व सेमीनार के लिए भी जगह चिन्हित की जा चुकी है। नोडल डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल मेडिसिन में तीन, आर्थो व सर्जरी में दो-दो सीट आवंटित हुई है। नीट पीजी के माध्यम से ही एमबीबीएस डिग्री धारक चिकित्सक यहां डिप्लोमा कोर्स करने के लिए आएंगे। कोर्स तीन साल का होगा। अगले सत्र से और विभागों की स्थापना का भी प्रयास किया जा रहा है। जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। पीजीआई की तर्ज पर जिला अस्पताल को भी विकसित करने की शासन ने योजना बनायी है। इसी के तहत यह सारी कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें